रविवार, 11 अक्टूबर 2026 देहरादून, उत्तराखंड
मेरा पहाड़ मेरी पहचान
ब्रेकिंग न्यूज़
20 हजार फीट पर देश का पहला हेली रेस्क्यू, गंगोत्री में 67 पर्वतारोही सुरक्षितअक्तूबर में केदारनाथ आ सकते हैं पीएम मोदी, पुनर्निर्माण कार्यों का लेंगे जायजाकुंभ 2027 की तैयारी: एआई और सर्विलांस से निगरानी, 32 सेक्टर व 10 स्नान पर्वहाईकोर्ट ने UKPSC का फैसला पलटा: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर अहम आदेश; उत्तरकाशी में सड़क बंद होने पर बीमार महिला को 5 किमी डंडी-कंडी पर ढोयाचमोली में बदरीनाथ हाईवे पागलनाला में बंद, 50 वाहन फंसे; गंगा चेतावनी निशान पर, पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
अल्मोड़ा

जंगलों की आग ने लिया खतरनाक रूप, दो की मौत; धुएं से चारधाम यात्रा प्रभावित

उत्तराखंड में सूखे मौसम से जंगलों की आग खतरनाक रूप ले चुकी है। आग बुझाते समय चमोली और टिहरी में दो लोगों की मौत हुई, धुएं से चारधाम यात्रा मार्ग प्रभावित हुआ।

उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग ने अब खतरनाक रूप ले लिया है। सूबे में बढ़ते तापमान और सूखे मौसम की वजह से पिछले कुछ दिनों से जंगलों की आग तेजी से भड़क रही है। आग अब अल्मोड़ा के जंगलों तक पहुंच चुकी है और कई गांवों की आबादी के करीब पहुंच गई है।

दो लोगों की मौत

चमोली और टिहरी गढ़वाल जिलों में आग पर काबू पाने की कोशिश के दौरान दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। चमोली में जोशीमठ के पाखी गांव के 43 वर्षीय राजेंद्र सिंह की बिरही के पास आग बुझाने की कोशिश करते वक्त मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों और परिवार वालों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मुआवजे की मांग

मृतक के परिवार ने मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की सुस्ती के कारण आग इतनी भड़की है। प्रशासन ने मामले की जांच का भरोसा दिया है।

टिहरी में घर बचाने उतरी महिला

टिहरी गढ़वाल के कीर्ति नगर ब्लॉक के पैंडुला गांव में रहने वाली 50 वर्षीय अंजू देवी के घर की ओर जंगल की आग तेजी से बढ़ रही थी। अपने घर को बचाने के लिए अंजू देवी खुद आग को रोकने के लिए जुट गईं। ग्रामीणों ने भी उनकी मदद की और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

चारधाम यात्रा पर असर

रुद्रप्रयाग में जंगलों की आग से उठ रहे धुएं ने चारधाम यात्रा के बीच लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। धुएं और घटती विजिबिलिटी के कारण यात्रा मार्ग पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वन विभाग की कोशिशें

वन विभाग और प्रशासन की टीमें आग बुझाने में जुटी हुई हैं। फायर वॉचर और स्थानीय ग्रामीण भी राहत और बचाव कार्य में शामिल हैं। कई स्थानों पर आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन तेज हवाओं के कारण आग फैलने का खतरा बना हुआ है।

क्यों भड़क रही आग

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में तापमान सामान्य से काफी अधिक बना हुआ है। सूखे पत्तों और चीड़ की पत्तियों के कारण आग तेजी से फैलती है। पहाड़ों में बरसात न होने से जंगल पूरी तरह सूख चुके हैं।

हीट स्ट्रोक का अलर्ट

इस बीच मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल समेत पांच शहरों के लिए हीट स्ट्रोक का अलर्ट जारी किया है। देहरादून में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों तक तापमान ऐसा ही बना रहेगा।

बाजारों में सन्नाटा

गर्म हवाओं के थपेड़ों ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। दोपहर में बाजारों और मुख्य सड़कों पर अघोषित कर्फ्यू जैसा सन्नाटा पसरा रहा। लोग सन ग्लासेज और सिर व चेहरे पर कपड़ा बांधकर निकलने को मजबूर हैं।

लोगों के लिए सलाह

अधिकारियों ने लोगों से दोपहर के समय घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। पेड़ों के नीचे और जंगल के किनारे आग जलाने से मना किया गया है। किसी भी जगह धुआं या आग दिखने पर तुरंत वन विभाग और पुलिस को सूचना देने को कहा गया है।