बुधवार, 25 नवम्बर 2026 देहरादून, उत्तराखंड
मेरा पहाड़ मेरी पहचान
ब्रेकिंग न्यूज़
अतिथि शिक्षकों की सैलरी 35 हजार से 57,700 रुपए होगी, कैबिनेट में आएगा प्रस्तावरुद्रप्रयाग के जखोली में बारातियों से भरा वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत, पांच घायलहरिद्वार में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति, अगले साल 65 पार का लक्ष्य, राजनाथ ने दिए नौ मंत्रगंगोलीहाट के स्ट्रोमैटोलाइट जीवाश्म को राष्ट्रीय भू-विरासत स्थल का दर्जा, पिथौरागढ़ को पहचानकांग्रेस ने तैयार किया चुनावी रोडमैप, दो दिसंबर को हरिद्वार में सम्मेलन, सैलजा ने लिया फीडबैक
देहरादून

हरिद्वार में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति, अगले साल 65 पार का लक्ष्य, राजनाथ ने दिए नौ मंत्र

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति ने हरिद्वार में प्रस्ताव पारित कर 65 पार का लक्ष्य तय किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया।

भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखंड प्रदेश कार्यसमिति ने रविवार को हरिद्वार में दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव पारित किए। प्रस्ताव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार के पांच साल के कार्यों की सराहना की गई और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने तथा 65 पार का लक्ष्य हासिल करने का संकल्प लिया गया।

राजनाथ सिंह ने दिया जीत का मंत्र

समापन सत्र को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी और दुनिया की कोई ताकत उसे रोक नहीं सकती। राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा ने सत्ता के लिए सिद्धांतों और विचारों से समझौता नहीं किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत हमले न करने और मुद्दों की राजनीति करने को कहा।

चार भावों का जिक्र

रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आने पर उनके मन में चार भाव पैदा होते हैं, जिनमें शांति, प्रसन्नता, उपलब्धि और विश्वास शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार अध्यात्म की नगरी है, इसलिए यहां आकर हर व्यक्ति को शांति महसूस होती है। उन्होंने संगठन की मजबूती को भाजपा की जीत का प्रमुख कारण बताया और कार्यकर्ताओं के परिश्रम की सराहना की।

धामी सरकार के कामों की सराहना

पारित राजनीतिक प्रस्ताव में राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ पर राज्य आंदोलनकारियों, मातृशक्ति और शहीदों के योगदान को याद किया गया। कार्यसमिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निर्वाचित सरकारों के नेतृत्व में 25 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी और उनके कार्यकाल में सुशासन तथा गरीब कल्याण को शासन की प्राथमिकता बताया।

यूसीसी और सख्त कानूनों पर जोर

प्रस्ताव में समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी प्राविधान और अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई को सरकार की उपलब्धि बताया गया। इसमें भ्रष्टाचार के मामलों में 300 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई का भी उल्लेख किया गया। आर्थिक प्रस्ताव में दो साल में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में 50 प्रतिशत वृद्धि का दावा किया गया।

रोजगार और पलायन के आंकड़े

प्रस्ताव के अनुसार 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। करीब 2200 स्टार्टअप और आठ हजार होमस्टे को स्वरोजगार का आधार बताते हुए पलायन में 44 प्रतिशत कमी का दावा किया गया। महिलाओं को सरकारी सेवाओं में 30 प्रतिशत और सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण का उल्लेख भी प्रस्ताव में किया गया।

कनेक्टिविटी और स्वास्थ्य पर प्रस्ताव

प्रस्ताव में 12,769 करोड़ रुपये की चारधाम महामार्ग परियोजना, 900 किलोमीटर के सड़क नेटवर्क, सिलक्यारा-बड़कोट सुरंग और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को कनेक्टिविटी विस्तार का आधार बताया गया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में 65 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड, अस्पतालों में रात के समय 208 प्रकार की निश्शुल्क जांच और 108 एंबुलेंस सेवा से 1.3 लाख परिवारों को आपात चिकित्सा सहायता का उल्लेख किया गया।

आध्यात्मिक पर्यटन पर संकल्प

प्रस्ताव में चारधाम, मानसखंड मंदिर माला मिशन, आदि कैलाश और शीतकालीन यात्रा को आध्यात्मिक पर्यटन के प्रमुख आधार बताया गया। 48 मंदिरों और गुरुद्वारों को सर्किट से जोड़ने तथा कुंभ के लिए 1027 करोड़ रुपये के प्राविधान का स्वागत किया गया।

कांग्रेस पर साधा निशाना

राजनीतिक प्रस्ताव में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर विकास विरोधी राजनीति करने तथा संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया गया। कार्यसमिति ने नेपाल की प्राकृतिक आपदा पर संवेदना जताई और राज्य में हाल की सुरंग दुर्घटना तथा बस हादसों में हुई जनहानि पर श्रद्धांजलि दी।