रविवार, 11 अक्टूबर 2026 देहरादून, उत्तराखंड
मेरा पहाड़ मेरी पहचान
ब्रेकिंग न्यूज़
20 हजार फीट पर देश का पहला हेली रेस्क्यू, गंगोत्री में 67 पर्वतारोही सुरक्षितअक्तूबर में केदारनाथ आ सकते हैं पीएम मोदी, पुनर्निर्माण कार्यों का लेंगे जायजाकुंभ 2027 की तैयारी: एआई और सर्विलांस से निगरानी, 32 सेक्टर व 10 स्नान पर्वहाईकोर्ट ने UKPSC का फैसला पलटा: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर अहम आदेश; उत्तरकाशी में सड़क बंद होने पर बीमार महिला को 5 किमी डंडी-कंडी पर ढोयाचमोली में बदरीनाथ हाईवे पागलनाला में बंद, 50 वाहन फंसे; गंगा चेतावनी निशान पर, पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
उधम सिंह नगर

9 जुलाई को देहरादून-नैनीताल समेत कई जिलों में स्कूल बंद, पिथौरागढ़ में एक दर्जन सड़कें अवरुद्ध

भारी बारिश के अलर्ट के चलते 9 जुलाई को देहरादून, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में स्कूल व आंगनबाड़ी बंद। पिथौरागढ़ में मलबा आने से एक दर्जन सड़कें बाधित।

उत्तराखंड में मानसून की बारिश जमकर हो रही है, जिससे कई जगहों पर सड़कें बाधित हैं और नदी-नाले उफना रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो 9 जुलाई को भी कुछ जिलों में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 9 जुलाई को देहरादून, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल समेत कुछ जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश तथा गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं।

देहरादून, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में स्कूल बंद

भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए देहरादून जिलाधिकारी आशीष चौहान ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 9 जुलाई को कक्षा एक से बारहवीं तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। नैनीताल जिला प्रशासन ने भी भारी से बहुत भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया। ऊधम सिंह नगर में भी स्कूल बंद रहेंगे।

पिथौरागढ़ में 15 सड़कें अवरुद्ध

सीमांत जिला पिथौरागढ़ में लगातार हो रही बारिश के कारण दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले मोटर मार्ग बंद हैं। जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की 15 सड़कें मलबा आने से बाधित हुई हैं, जिनमें 12 ग्रामीण और दो सीमा क्षेत्र की सड़कें शामिल हैं। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

सीमा क्षेत्र की सड़कें खोलने का काम जारी

जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार सीमा क्षेत्र की धारचूला-तवाघाट और तवाघाट-गुंजी सड़क मलबा और बोल्डर गिरने से बंद हो गई थीं, जिन्हें मंगलवार को यातायात के लिए खोला गया। लोक निर्माण विभाग डीडीहाट की समकोट-डोकुला और मदकोट-बोना सड़क मलबा आने से बंद रही। तवाघाट-गुंजी सड़क गस्कू में करीब डेढ़ घंटा बाधित रही।

अस्कोट की सड़क नौ दिन से बंद

अस्कोट की तवाघाट-थानीधार सड़क पिछले नौ दिन से बंद चल रही है, जबकि डीडीहाट-आदिचौरा-खूना सड़क दो दिन से अवरुद्ध है। कार्यदायी संस्थाओं की ओर से सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। एनएच के अधिशासी अभियंता विभोर गुप्ता ने बताया कि ठेकेदार को मलबा निस्तारण जल्द करने के निर्देश दिए गए हैं।

बच्चे स्कूल पहुंचे, तब पता चला छुट्टी

मंगलवार देर रात्रि से बारिश होने के कारण बेरीनाग और गंगोलीहाट के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया था, लेकिन यह सूचना देर से पहुंची। इस कारण कई छात्र सुबह स्कूल पहुंच गए थे, जहां उन्हें बाद में छुट्टी होने की जानकारी मिली। अभिभावकों को भी सूचना देर से मिलने से परेशानी हुई।

टिहरी में भूस्खलन से मकान ढहा

टिहरी जिले में भी लगातार बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। भूस्खलन के कारण एक मकान ढह गया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने संवेदनशील ढलानों के आसपास रहने वाले परिवारों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।