शनिवार, 21 नवम्बर 2026 देहरादून, उत्तराखंड
मेरा पहाड़ मेरी पहचान
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तराखंड में इगास बग्वाल की धूम, सीएम आवास पर धामी ने खेला भैलो, तीन संस्कृतियों का समागमUKSSSC की 1694 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर से आवेदन शुरू, आरक्षी और फॉरेस्ट गार्ड के पद शामिलटिहरी में जौनपुर ब्लॉक प्रमुख भाजपा में शामिल, जिले के सभी नौ ब्लॉक प्रमुख अब सत्ता दल के साथनीम करौली बाबा सर्किट से जुड़ेगा कैंची धाम, यूपी-उत्तराखंड के बीच होगा एमओयूकुमाऊं पुलिस में बड़ा फेरबदल, आईजी निवेदिता कुकरेती ने 29 निरीक्षकों के किए तबादले
चंपावत

चंपावत जनता मिलन में डीएम के पास पहुंचीं 195 शिकायतें, पर्यटन अधिकारी की गैरमौजूदगी पर जताई नाराजगी

चंपावत में जनता मिलन में 195 शिकायतें और आवेदन आए। डीएम मनीष कुमार ने समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए, पर्यटन अधिकारी की गैरमौजूदगी पर जताई नाराजगी।

चंपावत जिला सभागार में सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के दूरस्थ इलाकों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी मनीष कुमार के सामने रखीं। कार्यक्रम में कुल 195 शिकायतें और आवेदन आए। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।

बुनियादी सुविधाओं की रही मांग

जनता मिलन में ग्रामीण इलाकों की बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मामले मुख्य रूप से सामने आए। कई ग्रामीणों ने जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए चैनलिंक फेंसिंग और घेराबाड़ की मांग की। इसके अलावा सोलर लाइट, खराब हो चुकी सड़कों, पेयजल पाइपलाइन और आपदा से टूटी सुरक्षा दीवारों की मरम्मत के मामले भी उठे।

पर्यटन अधिकारी की गैरमौजूदगी पर नाराजगी

कार्यक्रम में जिला पर्यटन अधिकारी के मौजूद न रहने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मामलों की सुनवाई के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर रहें। इससे शिकायतों पर कार्रवाई में बेवजह देरी नहीं होगी और लोगों को बार-बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

सीसी मार्गों की मरम्मत के निर्देश

छतकोट के पूर्व ग्राम प्रधान विजय सिंह और तल्ली जामौला के शंकर दत्त जोशी ने खराब हो चुके सीसी मार्गों की मरम्मत का मामला उठाया। डीएम ने दोनों मामलों में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी और बीडीओ चम्पावत को कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों को मौके पर जाकर स्थिति देखने और रिपोर्ट देने को कहा गया।

सोलर लाइट और फेंसिंग की मांग

खटोली तल्ली के देवेंद्र बुराठी, टीकाराम भट्ट और भीम सिंह महर ने फसलों की सुरक्षा के लिए चैनलिंक फेंसिंग की मांग की। ढोरजा की बबीता चिल्कोटी, बिसौन की सुनीता कार्की, मटेला के अजय नरियाल और तामली की कुसुम जोशी ने सोलर लाइट लगाने की मांग रखी। इन इलाकों में बिजली आपूर्ति और जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान की शिकायतें लगातार उठती रही हैं।

पेंशन और आवास की शिकायतें

बाजरीकोट की डिकरी देवी ने वृद्धावस्था पेंशन से जुड़ी समस्या बताई। पुष्पा महर और उमापति देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े मामले रखे। फूंगर की तुलसी जोशी ने पेयजल पाइपलाइन की समस्या उठाई, जबकि आशा देवी ने बीपीएल राशन कार्ड से जुड़ी शिकायत रखी। डीएम ने इन मामलों में संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

आयुष्मान कार्ड बने, कंबल और खतौनी दिए

मिलन के दौरान ग्राम पऊ की शांति देवी को एसडीएम लोहाघाट नीतू डागर ने खतौनी और कंबल दिया। स्वास्थ्य विभाग ने पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए। कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि अन्य मामलों के लिए संबंधित विभागों को समयसीमा तय कर निर्देश दिए गए।

कागजों तक सीमित न रहे समाधान

डीएम ने कहा कि पेयजल, सड़क और आपदा से टूटी सुरक्षा दीवारों से जुड़े मामलों को पहले निपटाया जाए। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों का समाधान कागजों तक ही सीमित न रखने और मौके पर उसका असर दिखाने को कहा। उनके मुताबिक जनता मिलन का मकसद लोगों को राहत देना है, इसलिए हर शिकायत का निस्तारण लिखित रूप में दर्ज होना चाहिए।